
x
Uttarakhand उत्तराखंड: अल्मोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. यहां पुलिस ने लाखों के गांजे के साथ दो शातिर भाइयों को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के मुताबिक दोनों शातिर भाइयों ने पुलिस को बरगलाने की कोशिश की. बताया गया कि दोनों ने पुलिस को बताया कि मादक पदार्थ सब्जी है. लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. बताया गया कि आरोपी गांजा को सराईखेत से रामनगर ले जा रहे थे. दरअसल ये पूरा मामला अल्मोड़ा जिले के सल्ट थाना क्षेत्र का है. यहां रविवार को पुलिस ने मरचूला के पास चेकिंग अभियान चलाया हुआ था|
इसी दौरान एक पिकअप वाहन की भी चेकिंग की गई. पुलिस ने वाहन के चालक से पूछताछ की. साथ ही वाहन में रखे बोरों के बारे में भी जानकारी ली. जिस पर चालक विशाल सिंह और कंडक्टर भूरे ने बताया कि बोरों में सब्जी है. लेकिन पुलिस को उन पर शक हुआ. जिस पर पुलिस ने दोनों बोरों को खुलवाया. जिसमें 16.895 किलोग्राम गांजा मिला. पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी चचेरे भाई हैं, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
फिलहाल दोनों रामनगर जिला नैनीताल में रह रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई। साथ ही वाहन को भी सीज कर दिया गया। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
TagsUttarakhandगांजेदोगिरफ्तार Uttarakhandganjatwoarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





