उत्तराखंड

Uttarakhand: पॉजिटिव मिले दो केस, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कं

Tara Tandi
24 May 2025 3:56 PM IST
Uttarakhand: पॉजिटिव मिले दो केस, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कं
x
Uttarakhand उत्तराखंड: कोरोना ने दस्तक दे दी है. जी हां बता दें दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव मिली है. टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. बताया जा रहा है एक महिला एम्स में डॉक्टर है. जबकि दूसरी महिला धार्मिक प्रवचन सुनने के लिए ऋषिकेश पहुंची थी.
उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव मिली दो महिलाएं
उत्तराखंड में दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव मिली हैं. उनमें से एक महिला एम्स में डॉक्टर है. जो बेंगलुरु से आई थी. जबकि दूसरी महिला गुजरात से ऋषिकेश धार्मिक प्रवचन सुनने के लिए आई थी. दोनों महिलाओं का कोरोना के लक्षण मिलने के बाद टेस्ट किए. जो पोस्टिव आए हैं.
स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
गुजरात से आई महिला का इलाज एम्स अस्पताल में चल रहा है. जबकि चिकित्सक महिला घर पर ही क्वारंटीन है. उत्तराखंड में कोरोना की दस्तक के बाद से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा है. बता दें बीते दिनों पहले स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए थे.
Next Story