भारत

पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी ढेर, कई मामलों में चल रहा था फरार

jantaserishta.com
24 May 2025 3:45 PM IST
पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी ढेर, कई मामलों में चल रहा था फरार
x
बड़ा एक्शन.
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया में पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने एक मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी गुरुदेव मंडल को मार गिराया। पुलिस को इसकी कई मामलों में तलाश थी। घटनास्थल से एक कार्बाइन और एक कट्टा बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, यह मुठभेड़ भागलपुर के नवगछिया में रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली सोनैया धार के पास शुक्रवार मध्य रात्रि हुई। बताया गया कि पुलिस को देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि फरार कुख्यात अपराधी सनोज मंडल उर्फ गुरुदेव मंडल अपने गिरोह के साथ रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली चौक से लगभग 500 मीटर दूर बैठा हुआ और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है।
नवगछिया की पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने बताया कि इसी सूचना के आधार पर रंगरा थाना और एसटीएफ की टीम उक्त स्थान पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने पुलिस पर गोलीबारी कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस की टीम द्वारा भी फायरिंग की गई। इस घटना में एक अपराधी के गोली लगने की बात सामने आई। तत्काल इसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान कुख्यात गुरुदेव मंडल के रूप में की गई है। इस क्रम में हालांकि उसके छह सहयोगियों के फरार होने की भी बात बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस को इसकी 15 घटनाओं में तलाश थी। आसपास के जिलों से भी इसके आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर जांच-पड़ताल के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। घटना के बाद शव का नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पूर्णिया और कटिहार में भी इस पर कई मामले दर्ज थे। पुलिस ने इस पर 25 हजार रुपये इनाम की घोषणा कर रखी थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story