उत्तराखंड

Uttarakhand: सीमेंट से भरा ट्रक नदी में गिरा, चालक घायल

Sarita
18 April 2025 6:39 AM IST
Uttarakhand: सीमेंट से भरा ट्रक नदी में गिरा, चालक घायल
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के पौड़ी में एक भयानक हादसा हुआ है. यहां सीमेंट से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया है. हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से चालक को खाई से बाहर निकाला| मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा पाबौ में हुआ है. यहां सीमेंट से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया है. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया|
जिसमें स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को खाई से बाहर निकाला गया. बताया गया कि सीमेंट से भरा एक ट्रक कोटद्वार से निकला था. उसी दौरान उसे सीमेंट पहुंचाने के लिए पाबौ के पीपल घाट पहुंचना था. इसी दौरान पाबौ के पास अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया. चालक कुछ समझ पाता इससे पहले ही ट्रक खाई में जा गिरा. हादसे में वाहन चकनाचूर हो गया है. जबकि घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है|
जहां उसका इलाज चल रहा है. हादसे में घायल चालक की पहचान सुदामा सिंह (32) पुत्र कुंवर सिंह निवासी आमसौड़, दुगड्डा, पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। चालक को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल पौड़ी रेफर कर दिया गया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि घायल चालक खतरे से बाहर है। इसके अलावा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Next Story