
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के द्वारीखाल ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत जवाड़ के हलसी गांव में तेंदुए के हमले में एक महिला की मौत हो गई। जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। यह घटना रविवार शाम की है, जब 34 वर्षीय लता देवी पत्नी जयवीर सिंह अपने घर के पास खेत में बकरियां चरा रही थीं। सूचना मिलने पर पौखाल क्षेत्र के कानूनगो और पटवारी गांव के लिए रवाना हो गए हैं।
ग्राम पंचायत जवाड़ के पूर्व प्रधान राजेश मियां ने बताया कि झाड़ियों में घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक लता देवी पर हमला कर दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन जब तक वे वहां पहुंचे, लता की मौत हो चुकी थी। उसके गले पर गहरे घाव के निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना तुरंत तहसील प्रशासन और वन विभाग को दी गई।
Next Story





