उत्तराखंड

Uttarakhand: दर्दनाक हादसा, मूसलाधार बारिश के बीच मलबे में दबे 4 लोग

Bharti Sahu 2
23 Aug 2024 8:42 AM IST
Uttarakhand: दर्दनाक हादसा, मूसलाधार बारिश के बीच मलबे में दबे 4 लोग
x

Uttarakhand: दर्दनाक हादसा, मूसलाधार बारिश के बीच मलबे में दबे 4 लोग

उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात भारी बारिश के कारण चार लोग मलबे में दब गए। मूसलाधार बारिश के कारण पहाड़ में भूस्खलन हुआ और चार लोग इसकी चपेट में आ गए। देर रात 1 बजकर 3o मिनट पर फाटा हेलीपैड के सामने खाट गडरे में 4 लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना मिली। इसके बाद रेस्क्यू टीमों को मौके पर भेजा गया।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि शुक्रवार (23 अगस्त) को रात 1.20 बजे अत्यधिक बारिश के कारण फांटा हेलीपैड के समीप खाट गदेरे के पास 4 लोगों की मलबे में दबे होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही घटना स्थल के लिए राहत एवं बचाव कार्य हेतु रेस्क्यू टीम को भेज दिया गया है, जो मौके पर दबे हुए लोगों को निकालने के लिए कार्य कर रही है।
Next Story