
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के मसूरी में अपने दोस्तों और भाई के साथ घूमने आए एक पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई है। इस घटना की खबर के बाद परिजनों में शोक की लहर है। मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली का रहने वाला पर्यटक अपने भाई और दोस्तों के साथ मसूरी घूमने आया था। इस दौरान ये सभी दूधली स्थित रिसॉर्ट में रुके थे। तभी अचानक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई।
परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण बताया जा सकेगा।मृतक की पहचान 49 वर्षीय विकास कुमार निवासी प्रीत विहार दिल्ली के रूप में हुई है। अचानक तबीयत बिगड़ने से विकास कुमार की मौत हो गई। इस घटना के बाद दोस्तों और परिजनों में शोक की लहर है।
TagsUttarakhandपर्यटकमौतपरिवारमातमUttarakhandtouristdeathfamilymourningजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





