उत्तराखंड

Uttarakhand : खेत में काम करने गई महिला पर बाघ ने किया हमला, मौत

Sarita
10 March 2025 12:49 PM IST
Uttarakhand : खेत में काम करने गई महिला पर बाघ ने किया हमला, मौत
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड में पौड़ी जिले के नैनीडांडा क्षेत्र में बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई। 'कॉर्बेट टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट' के प्रभागीय वनाधिकारी राहुल मिश्रा ने बताया कि यह घटना शनिवार दोपहर मंडल रेंज स्थित जामुन गांव में उस समय हुई जब 56 वर्षीय गुड्डी देवी भदूला जंगल के पास अपने खेत में काम करने गई थीं। उन्होंने बताया कि इसी दौरान बाघ ने उन पर अचानक हमला कर दिया और उन्हें करीब 300 मीटर तक जंगल की ओर घसीट कर ले गया। उन्होंने बताया कि जब बाघ ने महिला पर हमला किया तो उसका पालतू कुत्ता भी उसके साथ था। मिश्रा ने बताया कि जब बाघ महिला को जंगल में घसीट कर ले गया तो कुत्ता भी उसके पीछे-पीछे गया और वहीं भौंकता रहा, जिससे बाघ शव को नहीं खा सका।
महिला के पति राज भदूला को घटना का पता तब चला जब वह शाम करीब पांच बजे घर आया। लेकिन उसे अपनी पत्नी घर पर नहीं मिली। जिसके बाद वह उसे खोजते हुए खेतों की ओर चला गया। कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनकर जब वह झाड़ियों की ओर गया तो उसे घटना का पता चला। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग और कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंची और महिला का शव बरामद किया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि महिला के सिर और पीठ पर बाघ के दांत और नाखून के निशान मिले हैं। उन्होंने बताया कि घटना के बाद गांव में आठ से दस वन कर्मियों को तैनात किया गया है और ट्रैप कैमरे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वन विभाग ने मृतक महिला के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर दो लाख रुपये दिए हैं।
Next Story