उत्तराखंड

Uttarakhand : एक साथ निकाली जाएगी दो दोस्तों की शवयात्रा, नदी में डूबने से हुई थी मौत

Sarita
24 July 2025 11:50 AM IST
Uttarakhand : एक साथ निकाली जाएगी दो दोस्तों की शवयात्रा, नदी में डूबने से हुई थी मौत
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक दुखद खबर आई है। जहाँ नदी में नहाते समय 15 साल के दो छात्र नदी में डूब गए हैं। हादसे में दोनों की मौत की खबर है। बताया गया कि दोनों दोस्त थे। खेलने के बहाने घर से निकले थे। लेकिन, वे नदी में नहाने उतर गए। तभी यह बड़ा हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के मोटाहल्दू की है। जहाँ गौला नदी में नहाने गए दो छात्रों की नदी में डूबकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस और गोताखोरों की टीम ने दोनों छात्रों के शव बरामद कर लिए हैं।
बताया गया कि मोटाहल्दू के बकुलिया गाँव निवासी दो बच्चे मंगलवार शाम उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए गौला नदी में नहाने गए थे। रात तक घर न लौटने पर उनकी तलाश शुरू की गई और बच्चों के अचानक लापता होने की सूचना स्थानीय थाने में दी गई।
करीब 14 घंटे की तलाश के बाद स्थानीय लोगों को एक बच्चे का शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया। उसकी पहचान लापता बच्चे अंकित के रूप में हुई। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से दूसरे बच्चे का शव भी बरामद कर लिया गया। इस घटना से दोनों बच्चों के परिवारों में कोहराम मच गया है।मोटाहल्दू के बकुलिया गांव निवासी 15 वर्षीय अंकित भौर्याल और 15 वर्षीय कृष दानू दोस्त थे। मंगलवार शाम वे खेलने के बहाने घर से निकले और नहाने के लिए गौला नदी की ओर चले गए। इसी दौरान नदी में डूबकर दोनों की मौत हो गई।
Next Story