
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में भगवान शिव को समर्पित पंच केदारों में से एक रुद्रनाथ मंदिर के कपाट रविवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। अधिकारियों ने यहां बताया कि सुबह शुभ मुहूर्त में पारंपरिक पूजा-अर्चना के बाद भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। चमोली जिले में 11,800 फीट की ऊंचाई पर चतुर्थ केदार के रूप में स्थित रुद्रनाथ मंदिर में भगवान शिव के 'एकानन' स्वरूप यानी मुख की पूजा होती है।
रुद्रनाथ में एक माह तक भगवान की नियमित पूजा-अर्चना की जाएगी और इस दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु इस पवित्र स्थान के दर्शन कर सकेंगे। रुद्रनाथ मंदिर तक पहुंचने के लिए 20 किलोमीटर की कठिन दूरी पैदल तय करनी पड़ती है।
TagsUttarakhandखुलेरुद्रनाथ मंदिरकपाटUttarakhandRudranath temple doors openedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





