
x
Uttarakhand: उत्तराखंड के उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित विश्वविख्यात बदरीनाथ धाम के कपाट आज यानी मंगलवार को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसी के साथ इस वर्ष की चारधाम यात्रा का औपचारिक समापन हो जाएगा। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
बदरीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार अपराह्न दो बजकर 56 मिनट पर बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद कर दिए जाएंगे। बद्रीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के साथ ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा का समापन हो जाएगा। गढ़वाल हिमालय के चार में से तीन धामों के कपाट पहले ही बंद किए जा चुके हैं। केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट 23 अक्टूबर को, जबकि गंगोत्री के कपाट 22 अक्टूबर को दिवाली के अगले दिन अन्नकूट पर्व पर बंद किए गए थे।
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सर्दियों के दौरान भारी बर्फबारी और भीषण ठंड के कारण चारों धाम के कपाट हर वर्ष अक्टूबर-नवंबर में बंद कर दिए जाते हैं, जिन्हें अगले वर्ष अप्रैल–मई में पुनः खोला जाता है। करीब छह महीने तक संचालित की जाने वाली चारधाम यात्रा को प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है। इस वर्ष अब तक चारधाम यात्रा में देश-विदेश से करीब 51 लाख श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।
TagsUttarakhandशीतकालबंदबदरीनाथकपाटUttarakhandwinterclosedBadrinathdoors जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





