
x
Uttarakhand उत्तराखंड : उत्तराखंड के भीमताल में रविवार को भीषण हादसा हुआ है। जहां छात्रों से भरा दिल्ली का एक टेम्पो ट्रैवलर खाई में जा गिरा जिसमें चार छात्र घायल हो गए। जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को छात्रों से भरा हुआ एक टेम्पो ट्रैवलर दिल्ली से भीमताल घूमने के लिए आया था। बताया जा रहा है कि बोहराकून गांव के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर 40 मीटर खाई में जा गिरा।
बताया जा रहा है कि टेम्पो ट्रैवलर में 24 छात्रों के साथ ही कुल 27 लोग सवार थे। टेम्पो के खाई में गिरने से चीख पुकार मच गई।ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी को खाई से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में घायल चार छात्रों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है। बाकी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
TagsUttarakhandयात्रियोंटेम्पोखाईअफरा-तफरीUttarakhandpassengerstempogorgechaos जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





