
x
Uttarakhand उत्तराखंड: लोगों के घरों में काम करके अपने परिवार की मदद करने वाली किशोरी लापता हो गई है। वह काम करने के लिए घर से निकली और वापस नहीं लौटी। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। परिजनों को अनहोनी की आशंका है। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। पीड़िता की मां गोपा पत्नी कालीचरण निवासी गफूर बस्ती वार्ड नंबर 24 बनभूलपुरा का कहना है कि उनकी नाबालिग बेटी 16 फरवरी को दोपहर करीब तीन बजे घर से झाड़ू-पोछा और बर्तन धोने का काम करने के लिए निकली थी। तब से वह घर नहीं लौटी है।
परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। वह अपना मोबाइल भी साथ ले गई थी, जो बंद आ रहा है। बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी का कहना है कि नाबालिग की तलाश की जा रही है।
TagsUttarakhandकिशोरीलापताUttarakhandTeenage girlmissingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





