उत्तराखंड

Uttarakhand: छात्र की सड़क हादसे में बेहद दर्दनाक मौत गांव में मातम

Sarita
11 Jan 2026 11:55 AM IST
Uttarakhand:   छात्र की सड़क हादसे में बेहद दर्दनाक मौत गांव में मातम
x
Uttarakhand: उच्च शिक्षा और विदेश जाने के सपने संजोए एक होनहार छात्र की सड़क हादसे में बेहद दर्दनाक मौत हो गई। आईलेट्स की कोचिंग लेने जा रहे कक्षा 11 के छात्र को ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। हादसे में छात्र का सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गिरते ही वह ट्रॉली के नीचे आ गया और ट्रॉली का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। गंभीर चोट लगने के कारण छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। छात्र को तत्काल गंभीर हालत में उप जिला अस्पताल, सितारगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया है। वहीं हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है।
Next Story