उत्तराखंड

Uttarakhand : चट्टान से टूटकर गिरे पत्थर, तीर्थयात्रियों को रोका

Sarita
25 Jun 2025 8:15 AM IST
Uttarakhand : चट्टान से टूटकर गिरे पत्थर, तीर्थयात्रियों को रोका
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के चमोली के गोपेश्वर में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोविंदघाट के पास पिनोला में चट्टान से पत्थर गिरने से बद्रीनाथ हाईवे अवरुद्ध हो गया है। जिसके कारण बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों को आगे जाने से रोक दिया गया है। पुलिस और बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) की टीम मौके पर पहुंच गई है। रात को ज्योतिर्मठ क्षेत्र में हुई बारिश के कारण बद्रीनाथ हाईवे पर पिनोला में चट्टान से पत्थर हाईवे पर गिरे।
जिसके कारण सुबह से ही बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे और यात्रा के बाद वापस लौट रहे यात्रा वाहनों को हाईवे के दोनों ओर से रोक दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हाईवे खुलने पर तीर्थयात्रियों को गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। वहीं केदारनाथ में भी भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण यात्रियों को सोनप्रयाग में रोका गया है पैदल मार्ग के सभी पड़ावों पर सुरक्षा की दृष्टि से सतर्कता बरतने को कहा गया है।
Next Story