उत्तराखंड
उत्तराखण्ड राज्य दिन प्रतिदिन भर्ती घोटाला राज्य बनता जा रहा
Gulabi Jagat
3 Feb 2023 4:57 PM IST

x
उत्तराखण्ड न्यूज
उत्तराखण्ड राज्य दिन प्रतिदिन भर्ती घोटाला राज्य बनता जा रहा है। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि नौकरियों में भ्रष्टाचार करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। जिसके बाद सीएम धामी ने उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग में एई और जेई परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों पर बड़ी कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए थे। जिस पर एसआईटी हरिद्वार की जांच के उपरांत आज थाना कनखल पर एई और जेई परीक्षा प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में 9 लोगों के खिलाफ धारा 420,409,120b ipc 3/4 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 7/8 भ्रष्टाचार अधिनियम 1988 में नामजद मुक़दमा दर्ज कर दिया गया है।
बता दें, इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 'हमारी सरकार पूरे सिस्टम को सुधारने के लिए कृत्संकल्प है। भर्तियों में गड़बडी करने वालो को कतई बख्शा नही जायगा। AE/JE परीक्षाओं में शिकायते मिलने पर तुरंत जांच के आदेश दिए गए थे। जिसके बाद अब मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया गया है। इनमें जो भी संलिप्त पाया गया है, उस पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।'
Tagsउत्तराखण्डउत्तराखण्ड न्यूजआज का हिंदी समाचारआज का समाचारआज की बड़ी खबरआज की ताजा खबरhindi newsjanta se rishta hindi newsjanta se rishta newsjanta se rishtaहिंदी समाचारजनता से रिश्ता हिंदी समाचारजनता से रिश्ता समाचारजनता से रिश्तानवीनतम समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंगन्यूजताज़ा खबरआज की ताज़ा खबरआज की महत्वपूर्ण खबरआज की बड़ी खबरे
Next Story





