
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के देहरादून में बुधवार रात एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे अपने घर जा रहे चार मजदूरों को कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मजदूरों को कुचलने के बाद भागते समय कार चालक ने थोड़ी दूरी पर दोपहिया वाहन पर खड़े होकर बात कर रहे दो युवकों को भी टक्कर मार दी, जिससे वे भी घायल हो गए। हादसे के बाद कार सवार भाग गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने बताया कि राजपुर क्षेत्र में रात करीब सवा आठ बजे राजपुर और साईं मंदिर के बीच एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रहे चार मजदूरों को कुचल दिया। जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अयोध्या के लौटी सरैया गांव निवासी मंशा राम और रंजीत के रूप में हुई है। जबकि दो मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि मजदूरों को कुचलने के बाद कार ने थोड़ी दूर पर सड़क किनारे बैठकर दोपहिया वाहन पर बात कर रहे हरदोई (उत्तर प्रदेश) के गांव अजीजपुर निवासी धनीराम और बिहार निवासी मोहम्मद शाकिब को भी टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। उन्होंने बताया कि शहर के सभी बैरियरों पर उक्त कार की तलाश जारी है। कार चंडीगढ़ नंबर की बताई जा रही है।
TagsUttarakhandकारमजदूरोंकुचला4 मौतUttarakhandcarlabourerscrushed4 diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





