उत्तराखंड

Uttarakhand: अंगीठी के धुएं ने ली 4 साल की बच्ची की मौत , मचा कोहराम

Sarita
19 Jan 2026 6:10 AM IST
Uttarakhand: अंगीठी के धुएं ने ली 4 साल की बच्ची की मौत , मचा कोहराम
x
Uttarakhand उत्तराखंड : उत्तराखंड के नई टिहरी स्थित सीआईएसएफ कॉलोनी में कथित तौर पर ठंड से बचने के लिए जलाई गयी अंगीठी के धुएं से दम घुटने के कारण चार साल की एक बच्ची की मौत हो गयी जबकि उसकी मां गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शनिवार पूर्वाह्न 10 बजे जब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में सिपाही के पद पर तैनात गणेश पालवे के घर का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने आवाज दी लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर पुलिस को मामले की सूचना दी गयी।
पुलिस के मुताबिक, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और पाया कि बिस्तर पर पालवे की पत्नी मोनिका (37) और उनकी चार वर्षीय बेटी आर्या बेहोश पड़ी थीं। पुलिस ने बताया कि उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने आर्या को मृत घोषित कर दिया।
Next Story