
x
Uttarakhand उत्तराखंड: रुड़की मे भगवानपुर के बिनारसी गांव में दो पक्षों के बीच चली आ रही आपसी रंजिश खूनी खेल में बदल गई। देखते ही देखते गांव का माहौल इतना बिगड़ गया कि उपद्रवियों ने न सिर्फ कई राउंड फायरिंग की, बल्कि घरों को आग के हवाले भी कर दिया। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मची हुई है। बताया जा रहा है कि इस अंधाधुंध फायरिंग में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस खूनी जंग के बीच स्थिति इतनी बेकाबू हो गई कि प्रशासन को आसपास के कई थानों की पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक फिलहाल गांव के गलियारों में सन्नाटा पसरा हुआ है, लेकिन आगजनी की लपटें अभी भी प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई हैं। पुलिस के मुताबिक पल पल की एक्टिविटी पर नजर रखी जा रही है।पुलिस का पहला लक्ष्य स्थिति को शांत करना और घायलों को इलाज मुहैया कराना है। मृतक की पहचान गांव के ही एक युवक के रूप में की गई है। वहीं घायलों का इलाज चल रहा है।पुलिस ने साफ कर दिया है कि माहौल बिगाड़ने वाले किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल बिनारसी गांव छावनी में तब्दील हो चुका है। पुलिस की टीमें उपद्रवियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही हैं, लेकिन गांव में तनाव अभी भी बरकरार है।
TagsUttarakhandफायरिंगएकमौतUttarakhandfiringone dead जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





