
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तर प्रदेश के रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर केदारनाथ यात्रा को अगले तीन दिनों यानी 14 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया है। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने 12, 13 और 14 अगस्त को रुद्रप्रयाग समेत राज्य भर में कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। उन्होंने कहा, "भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर, तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाते हुए केदारनाथ धाम यात्रा को अगले तीन दिनों के लिए अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है|
जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, इस दौरान सभी विभागों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि चेतावनी प्रणाली का परीक्षण कर लिया गया है और राष्ट्रीय राजमार्गों के 'खतरे वाले क्षेत्र' में 24 घंटे जेसीबी और पोकलैंड मशीनें तैनात की गई हैं, ताकि सड़क अवरुद्ध होने पर उसे खोलने के लिए तत्काल कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है और नदी किनारे रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है।
TagsUttarakhandबारिशअलर्टयात्राप्रतिबंधUttarakhandrainalerttravelban जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





