उत्तराखंड

Uttarakhand:पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी की आशंका, मौसम विभाग की भविष्यवाणी

Sarita
14 Jan 2026 11:34 AM IST
Uttarakhand:पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी की आशंका, मौसम विभाग  की भविष्यवाणी
x
Uttarakhand उत्तराखंड : उत्तराखंड में लगातार मौसम शुष्क बना हुआ है। प्रदेशभर में पड़ रही सूखी ठंड ने लोगों को परेशान किया है। मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। जबकि पहाड़ों में पाला की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच मौसम विभाग ने बड़ी भविष्यवाणी की है। राज्य में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शुक्रवार से पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। दरअसल, राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल सकता है। वहीं, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून जैसे मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रह सकता है। इन जनपदों में विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं पाला के आसार है।
बता दें कि 14 और 15 जनवरी को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि 16 जनवरी को पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। राज्य में सुबह-शाम ठंड बढ़ने की संभावना बनी हुई है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतें, गर्म कपड़े पहनें और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
Next Story