उत्तराखंड

Uttarakhand: पहाड़ से मैदान तक बारिश का अलर्ट

Sarita
17 Aug 2025 10:47 AM IST
Uttarakhand: पहाड़ से मैदान तक बारिश का अलर्ट
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत अन्य इलाकों में देर रात से बारिश जारी है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और नैनीताल जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है।
आने वाले दिनों की बात करें तो 20 अगस्त तक पूरे राज्य में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, श्रीनगर में अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 घंटों में राज्य के बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी में बाढ़ की आशंका जताई है। सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध में पत्र भेजकर अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Next Story