
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड में हरिद्वार पुलिस ने एसएसपी प्रमोद सिंह डोभाल के निर्देश पर वेश्यावृत्ति के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने पेंटागन मॉल स्थित गुड एंड हैप्पी स्पा सेंटर और सैलून पर छापा मारकर वेश्यावृत्ति का पर्दाफाश किया। टीमों को मौके पर सात लोग आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि पेंटागन मॉल स्थित एक स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा है। सूचना के आधार पर जब पुलिस यहां पहुंची और अंदर का नजारा देखा तो दंग रह गई। स्पा सेंटर में 5 महिलाएं और 2 पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने मौके से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, पेंटागन मॉल स्थित एक अन्य फ्लूट एंड फ्लाई स्पा सेंटर में अनियमितताएं पाए जाने पर संचालक के खिलाफ चालान पेश किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।
हरिद्वार के एसएसपी प्रमोद सिंह डोभाल ने बताया कि मुख्य आरोपी महिला कई सालों से हरियाणा, दिल्ली, यूपी और मुजफ्फरनगर से लड़कियों को लाकर स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चला रही थी। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया है।
TagsUttarakhandदेह व्यापार7गिरफ्तारUttarakhandProstitution7 arrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





