
x
Uttarakhand उत्तराखंड: राजधानी देहरादून स्थित नेचर ट्रू स्पा एंड सैलून में देह व्यापार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस को स्पा सेंटर में युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने देह व्यापार के संचालक और मालिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिल रही थी कि चकराता रोड स्थित नेचर ट्रू स्पा एंड सैलून में देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है। पुलिस ने सोमवार को स्पा सेंटर पर छापा मारा। इस दौरान मौके पर युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। बताया गया कि स्पा सेंटर में मसाज के साथ-साथ गंदा काम भी किया जाता था। यहां लोग जस्ट डायल के जरिए ग्राहकों से संपर्क करते थे।
उन्हें बॉडी मसाज के साथ और भी अनैतिक सुविधाएं देने की बात कही जाती थी। ग्राहक अपनी बुकिंग कराते थे। इसके बाद उन्हें स्पा सेंटर में अनैतिक सेवाएं भी दी जाती थीं। इसके लिए ग्राहकों से ज्यादा पैसे लिए जाते थे। पुलिस ने स्पा सेंटर के मालिक अनुज सिंह निवासी रामपुर मनिहारान, सहारनपुर और संचालक सागर चौधरी निवासी चिड़बाना सहारनपुर को आरोप में गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही दो युवकों अभय नयन और विपिन धनखड़ निवासी गांव मुरलीवाला, अफजलगढ़, बिजनौर को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान मौके पर मौजूद आठ लड़कियों को सुधार के लिए नारी निकेतन भेज दिया गया है। इसके अलावा सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
TagsUttarakhandस्पादेह व्यापारपुलिसछापाUttarakhandSpaProstitutionPoliceRaid जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





