
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के मशहूर होटल राजमहल में गुरुवार को पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने होटल के अंदर चल रहे अवैध कसीनो कारोबार का भंडाफोड़ किया है। मौके से 8 महिलाओं समेत 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही होटल को सील कर दिया गया है। इसके अलावा पुलिस होटल संचालक की तलाश कर रही है।
दरअसल, गंगानगर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि रामपुर के पास स्थित होटल राजमहल में कसीनो कारोबार चल रहा है। मामले की सूचना पर पुलिस ने गुरुवार को होटल में छापा मारा। पुलिस ने देखा कि होटल के अंदर एक बड़े हॉल में कसीनो चल रहा था। लोग खुलेआम जुआ खेल रहे थे और शराब पी रहे थे। महिलाएं उन्हें शराब परोस रही थीं। पुलिस ने आठ महिलाओं समेत 32 लोगों को गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से नकदी, ताश की गड्डियां, कसीनो के सिक्के, कई मोबाइल, एंट्री कार्ड, शराब और बीयर की बोतलें भी बरामद की हैं।
एसपी ग्रामीण शेखर चंद सुयाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर राजमहल होटल में छापेमारी की गई। होटल में कसीनो चलता मिला। पुलिस होटल संचालक व अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
TagsUttarakhandमशहूरहोटलपुलिसछापेमारी32 गिरफ्तारUttarakhandfamoushotelpoliceraid32 arrested जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





