
x
Uttarakhand : पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद दून पुलिस हाई अलर्ट पर है। संदिग्धों की तलाश के लिए सुबह से ही जिले के शहर और ग्रामीण इलाकों में बड़े पैमाने पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।अलग-अलग पुलिस टीमें अर्धसैनिक बलों के साथ बाहरी लोगों के सत्यापन के लिए अभियान चला रही हैं। संदिग्धों को थाने लाकर लगातार पूछताछ की जा रही है। पहलगाम में हुए हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा देर रात पाकिस्तान में कार्रवाई के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनजर एसएसपी देहरादून ने दून पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा है।
पहलगाम आतंकी हमले के 15वें दिन भारत ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार आधी रात के बाद एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सेना ने जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा, हिजबुल, मसूद अजहर और हाफिज सईद के ठिकानों को निशाना बनाया। कुछ ही देर बाद पाकिस्तान पर हमले की खबर आई। तब सेना ने लिखा कि न्याय हुआ, जय हिंद!
भारतीय सेना ने पाकिस्तान को सबक सिखाने और आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन सिंदूर चलाया।हमले में जिन आतंकी समूहों के ठिकानों को निशाना बनाया गया, उनका इस्तेमाल भारत के खिलाफ आतंकी हमलों की साजिश रचने और उन्हें निर्देशित करने के लिए किया जाता था।
TagsUttarakhandऑपरेशनसिंदूरअलर्टपुलिसUttarakhandOperationSindoorAlertPoliceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





