
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने दो साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत भुल्लर ने शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आठ जून 2023 को बागेश्वर के बैजनाथ थाना अंतर्गत दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था। घटना के बाद आरोपी महेंद्र सिंह उर्फ पान सिंह निवासी ग्राम धमसेना चैरासो, गरुड़, बैजनाथ, बागेश्वर फरार हो गया था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 504 व एससीएटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की थी। आरोपी पुलिस को चकमा देता रहा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। आखिरकार एसटीएफ टीम को सफलता मिली और आरोपी को 26 जून को दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को बागेश्वर लाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
TagsUttarakhandदुष्कर्मफरारआरोपीगिरफ्तारUttarakhandrapeabscondingaccusedarrested जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





