उत्तराखंड

Uttarakhand: पिकअप वाहन में लगी आग, बाल-बाल बचा चालक

Sarita
9 May 2025 7:50 AM IST
Uttarakhand: पिकअप वाहन में लगी आग, बाल-बाल बचा चालक
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के देवप्रयाग से एक सड़क हादसे की खबर आई है। यहां ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे के पास एक पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई। हादसे में वाहन में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। वहीं चालक ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सौड़पानी के पास हुई है। यहां हरिद्वार से गुप्तकाशी जा रहा एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस दौरान सड़क पर चल रहे वाहन में अचानक आग लग गई। इस घटना के दौरान अन्य चालकों ने शोर मचाकर पिकअप वाहन के चालक को इसकी जानकारी दी। जिस पर वाहन को बड़ी मुश्किल से रोका गया।
इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक वाहन में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। गनीमत रही कि रुड़की निवासी चालक दीपक को कोई शारीरिक चोट नहीं आई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Next Story