
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के चमोली में मंगलवार को एक भीषण हादसा हुआ। जहां देहरादून जा रहा एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दरअसल, पहाड़ से वाहन पर एक बड़ा बोल्डर गिर गया। हादसे में एक महिला की मौत की खबर है। जबकि चार अन्य घायल हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर शिवानंदी के पास हुई है। जहां एक वाहन पर अचानक पहाड़ी से एक बड़ा बोल्डर गिर गया। हादसे के दौरान कार में पांच लोग सवार थे। घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। चार अन्य लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही, सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया गया कि सभी जिले के देवाल ब्लॉक के सरवाड़ गांव से देहरादून जा रहे थे। तभी यह हादसा हुआ।
हादसे में मृतक की पहचान नंदा देवी (60) पत्नी गोपाल सिंह निवासी गांव तोरती के रूप में हुई है। घटना में चालक महावीर सिंह, यशोदा देवी, शंभूराम और विरल घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
TagsUttarakhandवाहनदुर्घटनाग्रस्तचीख-पुकारUttarakhandvehiclecrashesscreams and cries जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





