उत्तराखंड

Uttarakhand: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी यात्री कार,पांच लोग घायल

Sarita
4 Jun 2025 10:31 AM IST
Uttarakhand: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी यात्री कार,पांच लोग घायल
x
Uttarakhandउत्तराखंड: चमोली जिले के कर्णप्रयाग के पास सोनला क्षेत्र में तड़के सड़क हादसा हो गया। चारधाम यात्रा पर राजस्थान से यात्रियों को लेकर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे झाड़ियों में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार पांच लोग घायल हो गए। घटना सुबह करीब 4:15 बजे की बताई जा रही है। अंधेरा होने के कारण कार सड़क से नीचे उतर गई और झाड़ियों में उल्टी फंस गई।
कार में सवार सभी पांच लोग बाहर नहीं निकल पाए। सूचना मिलते ही लंगासू पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस की टीम कार के पास पहुंची और सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। कार बुरी तरह लॉक हो गई थी, जिसके कारण यात्रियों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
Next Story