उत्तराखंड

Uttarakhand: तेंदुए की धमक से दहशत, 6 लोगों पर जानलेवा हमला

Sarita
6 Jan 2025 6:52 AM IST
Uttarakhand:  तेंदुए की धमक से  दहशत, 6 लोगों पर जानलेवा हमला
x
Uttarakhand उत्तराखंड: रविवार को अल्मोड़ा के स्याल्दे के बरंगल गांव में तेंदुए ने छह लोगों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। सभी को पीएचसी देघाट ले जाया गया है। कुछ को गहरे घाव आए हैं। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह सड़क पर काम कर रहे दो नेपाली मजदूरों पर तेंदुए ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने दोनों मजदूरों को पीएचसी देघाट पहुंचाया। कुछ देर बाद सूचना मिली कि बरंगल गांव में तेंदुए ने तीन अन्य पर हमला किया है। आनन-फानन में उन तीनों को भी अस्पताल ले जाया गया। दो घटनाओं से लोगों में दहशत फैल गई थी, तभी खबर आई कि एक किशोर को भी तेंदुए ने गंभीर रूप से घायल कर दिया है।
लोगों ने किशोर को अस्पताल पहुंचाया और वन विभाग को सूचना देने के बाद घरों में बंद हो गए। किसी ने घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटाई। सूचना मिलते ही रेंजर उमेश पांडे के नेतृत्व में 22 वन कर्मियों की टीम गांव पहुंच गई। टीम ने गश्त शुरू कर दी है। रेंजर पांडे ने बताया कि पिंजरा मंगवा लिया गया है। जल्द ही पिंजरा लगा दिया जाएगा। लोगों से एहतियात बरतने की अपील की गई है।
Next Story