उत्तराखंड

Uttarakhand : दो गुटों के बीच फायरिंग से दहशत, खेल रहे पांच बच्चे घायल

Sarita
29 April 2025 10:32 AM IST
Uttarakhand : दो गुटों के बीच फायरिंग से दहशत,  खेल रहे पांच बच्चे घायल
x
Uttarakhand उत्तराखंड: रुद्रपुर शहर के वार्ड नंबर 22 स्थित टंकी मोहल्ले में बदमाशों के दो गुटों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर तमंचों से फायरिंग कर दी। इसमें घर के बाहर खेल रहे पांच बच्चों के पैरों में छर्रे लग गए। उन्हें तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती कराया गया। फायरिंग की घटना से मोहल्ले के लोगों में गुस्सा है। जानकारी के अनुसार सोमवार को वार्ड नंबर 22 में लड़कों के दो गुटों में भिड़ंत हो गई।
वर्चस्व को लेकर दोनों के बीच लगातार झड़प होती रहती है। सोमवार देर शाम टंकी मोहल्ले में बच्चे अपने घरों के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लोगों की जान की परवाह किए बिना एक दूसरे पर फायरिंग कर दी। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर खेल रहे बच्चों ने दीवार के सहारे खड़े होकर अपनी जान बचाने की कोशिश की लेकिन इसके बावजूद हर्ष (7), निखिल (12), तनुज (8), ऋषभ (8), गरिमा (7) के पैरों में छर्रे लग गए और वे चीखते हुए अपने घरों की ओर भागे। हर्ष के पिता गेंदन कोली ने बताया कि वह मिठाई की दुकान पर काम करते हैं।
सूचना मिलते ही वह घर पहुंचे और सभी घायल बच्चों को जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने बच्चों को रेफर कर दिया और उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि अगर किसी बच्चे को सीने या सिर पर गोली लगती तो उसकी जान को खतरा हो सकता था। उन्होंने बताया कि दोनों गुट लंबे समय से मोहल्ले के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। अस्पताल से लौटने के बाद वह लड़कों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे।
Next Story