
x
Uttarakhand उत्तराखंड : उत्तराखंड में हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के एक्कड़ कला में गुरुवार देर रात फैक्ट्री से ड्यूटी कर लौट रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिससे मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई थी। शुक्रवार दोपहर पोस्टमाटर्म के बाद मृतक के परिजन और ग्रामीण शव को लेकर सीधा गांव के चौराहे पर पहुंचे। सड़क पर शव रखकर उन्होंने जाम लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने आज यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि पथरी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए, जब एक मजदूर की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया और प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और समझाबूझाने के बाद स्थिति को नियंत्रित किया। उन्होंने बताया कि हादसा एक्कड़ कलां डंपिंग जोन के पास हुआ। मृतक की पहचान सोनू (40) पुत्र नेकीराम के रूप में हुई है। वह रोशनाबाद सिडकुल की एक फैक्ट्री से ड्यूटी कर घर लौट रहा था तभी देर रात करीब एक बजे अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव कब्जे में लिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। उनका आरोप है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण नहीं होने से लगातार हादसे हो रहे हैं। मौके पर अनुपमा रावत, अरविंद कुमार और जयंत चौहान भी पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने अज्ञात वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी और मृतक परिवार को सरकारी मुआवजा देने की मांग की है। पुलिस ने जाम खुलवाकर शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया गया है। जबकि घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
TagsUttarakhandव्यक्तिमौतकोहरामUttarakhand: Mandeathuproar जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





