
x
Uttarakhand उत्तराखंड : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां एक ट्रक ने युवक को बुरी तरह कुचल दिया। उसके सिर के ऊपर ट्रक का पिछला पहिया चढ़ा दिया। हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हुई है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक कक्षा 11 का छात्र था। जिम के लिए घर से निकला था। वर्कआउट कर बाइक से घर लौट रहा था। तभी उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार यह भीषण सड़क दुर्घटना जिले की जाख पुरान रोड पर हुआ है। जहां थरकोट गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौत हुई है। वहीं, युवक का सिर ट्रक के पिछले पहिए के नीचे बुरी तरह कुचला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान जिला मुख्यालय से लगे पुरान गांव निवासी विकास कुमार (18) के रूप में हुई है। विकास कुमार कक्षा 11 का छात्र था। इस घटना की जानकारी पर परिजनों समेत पूरे स्कूल में शोक की लहर है।
TagsUttarakhandट्रकयुवककुचलाUttarakhandtruckyoung mancrushed जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





