
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत उत्तरकाशी, टिहरी और रुद्रप्रयाग जिलों में कुछ स्थानों पर बहुत भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ अन्य जिलों में भी बिजली गिरने और भारी बारिश की संभावना है।
टिहरी जिले के स्कूलों में आज अवकाश रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी/निजी स्कूलों (कक्षा 1 से 12 तक चलने वाले सभी शिक्षण संस्थान) और सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिन के अवकाश के आदेश जारी किए गए हैं। राज्य में बारिश के बाद कई जगहों पर सड़कों पर मलबा आ गया है। इसके चलते सोमवार को एक राष्ट्रीय और दस राज्य राजमार्गों समेत 121 सड़कें बंद रहीं। इनमें से 28 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दी गई हैं।
TagsUttarakhandबारिशऑरेंजअलर्टrainorangealertजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





