
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड का नारसन बॉर्डर इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. ताजा मामला यहां स्थित एक ढाबे का सामने आया है. जहां खाने में प्याज और लहसुन का इस्तेमाल किया जा रहा था. इस मामले की जानकारी मिलने पर कांवड़ियों ने हंगामा कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक, यह मामला नारसन बॉर्डर स्थित एक ढाबे का है. जहां हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों का एक जत्था रुका. इस दौरान खाने में प्याज और लहसुन का इस्तेमाल होता देख कांवड़ियों ने इसका विरोध किया. मौके पर ढाबा संचालक और कांवड़ियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई. दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ. इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. वहीं, इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल कांवड़ियों का गुस्सा शांत किया.
पुलिस का कहना है कि संबंधित मामले में होटल मालिक को पहले भी नोटिस दिया गया था. जिसमें यात्रा रूट पर निर्देशों का पालन करने को कहा गया है. लेकिन, होटल मालिक ने नोटिस और सरकारी निर्देशों का पालन नहीं किया. जिस पर पुलिस ने होटल मालिक राजकुमार निवासी गांव बकौली, थाना अलीपुर व कारीगर शक्ति कुमार गौतम निवासी बोझाहेड़ी थाना पुरकाजी को गिरफ्तार कर लिया है।
Next Story





