
x
Uttarakhand उत्तराखंड: बड़कोट थाना पुलिस ने जानकीचट्टी में एक अभियुक्त को 151.77 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध बड़कोट थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बड़कोट थाना प्रभारी दीपक कठायत ने बताया कि बुधवार शाम एसआई गंभीर तोमर पुलिस टीम के साथ खरसाली पुल जानकीचट्टी से गुजर रहे संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
चेकिंग के दौरान मनोज कुंवर पुत्र जोत सिंह निवासी ग्राम भिटारी पट्टी पर्वत थाना मोरी जिला उत्तरकाशी को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के कब्जे से करीब 151.77 ग्राम अफीम बरामद हुई और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
TagsUttarakhandअफीमव्यक्तिगिरफ्तारUttarakhand opium person arrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





