उत्तराखंड
उत्तराखंड न्यूज: PWD ने डेढ़ घंटे में खोला मार्ग, कालसी चकराता मोटर मार्ग पर तीन जगह भूस्खलन
Gulabi Jagat
9 July 2022 11:45 AM IST
x
उत्तराखंड न्यूज
विकासनगर: कालसी-चकराता मोटर मार्ग देर रात को हुई बारिश के बाद मडचील, असनाड़ी और जजरेड पर पहाड़ी से मलबा रोड पर आने से जगह-जगह बंद हो गया. हालांकि, करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रोड को यातायात के लिए सुचारू कर दिया गया. इस दौरान मार्ग के दोनों और वाहनों की लंबी लाइन लग गई.
लोक निर्माण विभाग की दो जेसीबी ने जजरेड में रोड से मलबा हटाया और एक जेसीबी कालसी से चामडचील से मलबा हटाते हुए असनाड़ी पहुंची. असनाड़ी में भी रोड पर पहाड़ी से ज्यादा मात्रा में मलबा आने से मार्ग के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं. इस दौरान विकासनगर और चकराता के वाहनों को करीब डेढ़ घंटे तक मार्ग खुलने का इंतजार करना पड़ा.
जानकारी के अनुसार कालसी चकराता मोटर मार्ग देर सुबह करीब साढ़े 6 बजे बंद हुआ था. उसके बाद करीब आठ बजे लोक निर्माण विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबा रोड से हटाया और मार्ग को सुचारू किया गया.
Next Story





