उत्तराखंड
उत्तराखण्ड न्यूज: राष्ट्रपति मुर्मु ने स्थानीय उत्पादों पर आधारित प्रदर्शनी का किया अवलोकन
Gulabi Jagat
10 Dec 2022 6:01 PM IST

x
उत्तराखण्ड न्यूज
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को दून विश्वविद्यालय में उत्तराखण्ड के विभिन्न स्थानीय उत्पादों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंनें प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि यह #VocalForLocal को बढावा देने के लिए सराहनीय प्रयास है। राष्ट्रपति ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिये जाने के साथ ही उनकी ब्रांडिंग और मार्केटिंग के लिए प्रभावी प्रयास किये जाएं। यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सराहनीय प्रयास होंगे। उन्होंने कहा कि किसी क्षेत्र की पहचान उनकी भाषा-बोली एवं स्थानीय उत्पादों से होती है, इनको बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किये जाएं। राष्ट्रपति ने पद्मश्री बसंती बिष्ट एवं माधुरी बड़थ्वाल द्वारा लोक गायन एवं लोक संगीत के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय प्रयासों की सराहना भी की।
Next Story





