उत्तराखंड
उत्तराखंड न्यूज: जय हिन्द, ITBP प्रशिक्षण संस्थान में जवान की मौत
Gulabi Jagat
12 Sept 2022 10:13 PM IST

x
उत्तराखंड न्यूज
उत्तराखण्ड के टिहरी जिले से एक दुःखद ख़बर सामने आई है। यहां कोटी कॉलोनी में स्थित आईटीबीपी प्रशिक्षण संस्थान में आईटीबीपी जवान रुद्रप्रयाग निवासी 51 वर्षीय यशवंत सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। लेकिन परिजनों के आने के बाद ही शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, जवान यशवंत सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, जिस पर अन्य जवान उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उनका चेकअप कर उन्हें मृत घोषित कर दिया था। आईटीबीपी जवान यशवंत सिंह मूल रूप से ग्राम पाली, पोस्ट बसुकेदार, जिला रुद्रप्रयाग के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि यशवंतव् सिंह आईटीबीपी की 34 बटालियन के जवान थे। उनकी तैनाती हल्द्वानी के हल्दूचौड़ में थी। वह एक हफ्ते पहले ही टिहरी के कोटी कॉलोनी में प्रशिक्षण लेने आए थे। उनके घर में माता-पिता, पत्नी और बेटा-बेटी हैं। आईटीबीपी के अधिकारियों ने उनके घर में जवान की मौत की सूचना दे दी है। जवान की मौत से गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Next Story





