उत्तराखंड
Uttarakhand News: गैरसैंण नवोदय विद्यालय के छात्रावास में लगी आग
Bharti Sahu 2
20 Sept 2024 11:43 AM IST

x
Uttarakhand News: राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गैरसैंण के छात्रों के होस्टल में गुरुवार तड़के करीब चार बजे आग भड़क गई। स्टोर रूम से आग भड़कनी शुरू हुई। आनन-फानन में सभी चालीस छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना से प्रशासन और शिक्षक विभाग में हड़कंप मच गया।सुबह छात्र को आग लगने का आभास हुआ। शिक्षकों को भी आग लगने की जानकारी दी गई। आग तेजी से फैलने लगी।
सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। तब तक छात्रों की कॉपी-किताबें सहित कपड़े, रजाई-गद्दे, स्टोर में रखा सारा सामन जलकर खाक हो गया। छात्र रोहित की सजगता से अनहोनी टल गई। छात्रों के रहने के लिए मिनी स्टेडियम में बने कमरों में व्यवस्था की गई है।
TagsUttarakhandगैरसैंणनवोदय विद्यालयछात्रावासआग UttarakhandGairsainNavodaya VidyalayaHostelFire जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





