उत्तराखंड

Uttarakhand Murder: कमरे में मृत मिली महिला, पूरे इलाके में मची दहशत

Sarita
20 Feb 2026 6:28 AM IST
Uttarakhand Murder: कमरे में मृत मिली महिला, पूरे इलाके में मची दहशत
x
Uttarakhand Murder: जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा में बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। जहां एक महिला घर के अंदर कमरे में मृत मिली है। जबकि कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना खटीमा की देवभूमि धर्मशाला कालोनी में हुई है। जहां बुधवार देर रात निवासी जानकी चंद (65) पत्नी हरीश चंद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। महिला का शव घर में कमरे में पड़ा मिला। कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। आशंका जताई गई है कि आरोपी ने महिला की हत्या करने के बाद बाहर से दरवाजा बंद किया गया है। सूत्रों के मुताबिक मृतक महिला यहां दो मंजिला मकान में अकेली रहती थी। उसने एक दंपती को किराए पर रखा हुआ था।
इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने कमरे में से साक्ष्य जुटाए है। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि महिला का एक बेटा सेना में कार्यरत है। जबकि दो बेटियां शादीशुदा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Next Story