
x
Uttarakhand : नगर पालिका परिषद नैनीताल ने शहर की स्वच्छता को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर पालिका के सफाई निरीक्षक कमल सिंह चौहान और मुख्य सफाई निरीक्षक सुनित कुमार ने शुक्रवार को नगर के विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों और दुकानों के आसपास गंदगी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
अधिकारियों ने पाया कि कुछ दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों का कूड़ा सड़कों और नालियों में फेंक रहे हैं। इससे शहर की स्वच्छता प्रभावित हो रही है। पालिका ने नालों में कूड़ा डालने वालों पर कार्रवाई की। पालिका कर्मियों ने लोगों को निर्धारित स्थानों पर ही कूड़ा डालने के लिए जागरूक किया। बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
TagsUttarakhandगंदगीनगर पालिकाकार्रवाईUttarakhandfilthMunicipalityactionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





