
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ क्षेत्र में शुक्रवार शाम भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके शाम 7:16 बजे महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई। इसका केंद्र पिथौरागढ़ था और गहराई सतह से 10 किलोमीटर नीचे थी।
मिली जानकारी के अनुसार शाम 7:16 बजे पिथौरागढ़ और आसपास के इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। वहीं, भूकंप के झटकों के दौरान लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकलते नजर आए। भूकंप का अक्षांश 29.85 उत्तर और देशांतर 80.52 पूर्व रहा। भूकंप के झटके हल्के होने की वजह से किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है और लोग सुरक्षित अपने घरों से बाहर निकल आए।
TagsUttarakhandभूकंपझटके Uttarakhandearthquaketremorsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





