उत्तराखंड

Uttarakhand: विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sarita
25 Feb 2025 11:13 AM IST
Uttarakhand उत्तराखंड: थाना ट्रांजिट कैंप में एक विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।थाना ट्रांजिट कैंप के जी ब्लॉक निवासी सुखदेव फेरी लगाकर मछली बेचते हैं। वह अपनी 25 वर्षीय पत्नी लतिका मंडल और दो साल के बेटे के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि पति के साथ देवर और ससुर कांवड़ लेने हरिद्वार गए थे और लतिका घर पर अकेली थी। सोमवार की सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई तो पड़ोसी देखने गए तो विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
सूचना मिलने पर थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी मोहन चंद्र पांडे भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि मौके पर किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और पारिवारिक तनाव की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की जांच की जाएगी।
Next Story