उत्तराखंड

Uttarakhand: रविदास जयंती के जुलूस में व्यक्ति ने लोगो पर चढ़ाई कार, 4 घायल

Sarita
2 Feb 2026 7:25 AM IST
Uttarakhand: रविदास जयंती के जुलूस में  व्यक्ति ने लोगो पर चढ़ाई कार,  4 घायल
x
Uttarakhand उत्तराखंड : इस वक्त की बड़ी खबर उत्तराखंड में पौड़ी जिले से सामने आ रही है। यहां कोटद्वार में रविवार को एक कार चालक ने संत गुरु रविदास के जुलूस पर कार चढ़ा दी। इस घटना में चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक व्यक्ति की हालत नाजुक है। पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक यह हादसा मवाकोट-निम्बूचौड़ मोटर मार्ग पर हुआ। यहां रविदास जयंती का जुलूस निकाला जा रहा था, जिसमें करीब 60 से 70 लोग शामिल थे। इसी दौरान शख्स ने भीड़ में कार घुसा दी, जिससे चार लोग घायल हो गए हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस ने बताया कि सभी घायलों की पहचान कोटद्वार के रहने वालों के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल अजय कुमार (32) के दोनों पैरों और चेहरे पर काफी चोटें आई हैं। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि अन्य घायलों में बाला देवी (63) और उनका पुत्र संजीव कुमार (35) तथा एक अन्य प्रदीप (23) शामिल हैं। एक ग्रामीण मनोहर ने बताया कि जुलूस में करीब साठ से सत्तर लोग शामिल थे। कोटद्वार के पुलिस थाना प्रभारी प्रदीप नेगी ने बताया कि चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उसकी कार को सीज कर दिया गया है।
Next Story