
x
Uttarakhand: उत्तराखंड के ऋषिकेश में बुधवार तड़के आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में अवैध शराब की रोकथाम के उद्देश्य से सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के चलते क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वालों में हड़कंप मच गया।पुलिस के अनुसार प्रथम कारर्वाई के तहत अमरजीत कौर पत्नी इंद्रसिंह, निवासी मंशा देवी के घर से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर पार्वती पत्नी राममिलन, निवासी छोटी सब्जी मंडी के घर दबिश दी गई।
दबिश के दौरान मौके से 35 पाउच टेट्रा पैक देशी शराब एवं 15 पव्वे मैकडॉवल नंबर-01 अंग्रेजी शराब बरामद की गई। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कारर्वाई की गई। इस अभियान में आबकारी टीम के सदस्य प्रधान आबकारी सिपाही अर्जुन सिंह, दीपा डोबरियाल, आबकारी सिपाही अंकित कुमार, आशीष चौहान, रेशमा एवं सोनम सम्मिलित रहे।
TagsUttarakhandआबकारी विभागकार्रवाईExcise Departmentaction जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





