उत्तराखंड

Uttarakhand: तितली-कबूतर गिरोह का मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Sarita
6 May 2025 9:18 AM IST
Uttarakhand: तितली-कबूतर गिरोह का मुख्य आरोपी चढ़ा   पुलिस के हत्थे
x
Uttarakhand उत्तराखंड: थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों से तितली और कबूतर गिरोह ने आतंक मचा रखा था। एक युवक ने गिरोह में शामिल होने से मना भी किया तो आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर अधमरा कर दिया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिरोह के मुख्य सक्रिय आरोपी को गिरफ्तार कर 1300 रुपये नकद और सट्टे से संबंधित सामग्री बरामद की है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।
थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि कुछ दिनों से ट्रांजिट कैंप में तितली और कबूतर गिरोह के नाम से सट्टे का कारोबार चलने की सूचना मिल रही थी। इस पर कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर अकरम अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई की तो शिवनगर जाने वाली गली में बाईं तरफ एक टीन शेड पड़ा हुआ था। जिसके बाहर एक व्यक्ति अवैध रूप से तितली, कबूतर उद का सट्टा खेल संचालित कर रहा था। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो देखा कि एक का दांव लगाओ दस पाओ और सौ पाओ और अंदर से कुछ लोगों की आवाजें सुनाई दे रही थी कि बीस रुपये मेरी तितली पर, दस रुपये फुटबाल पर।
पुलिस टीम ने घेराबंदी शुरू की तो आरोपी भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक गाइन निवासी शिवनगर शमशान घाट बताया। थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी ने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 1300 रुपये नकद और सट्टा सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Next Story