उत्तराखंड

Uttarakhand : प्रेमी की हैवानियत, प्रेमिका को पेट्रोल छिड़ककर कर दिया आग के हवाले

Sarita
24 April 2025 9:20 AM IST
Uttarakhand  : प्रेमी की हैवानियत, प्रेमिका को पेट्रोल छिड़ककर कर दिया आग के हवाले
x
Uttarakhand उत्तराखंड: धार्मिक नगरी हरिद्वार से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। इसमें एक युवक ने प्रेम प्रसंग के विवाद में अपनी प्रेमिका पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। घटना हरिद्वार के बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बुधवा शहीद इलाके की है। गंभीर रूप से जली युवती को पहले रुड़की सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से उसकी हालत को देखते हुए उसे बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के देवबंद की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि वह हरिद्वार के एक रेस्टोरेंट में काम करती है।
करीब 10 साल पहले इसी रेस्टोरेंट में वह आरोपी के संपर्क में आई और तभी से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अब वह आरोपी पर शादी का दबाव बना रही थी, लेकिन वह यह कहकर मामले को टालने की कोशिश कर रहा था कि उसके घरवाले राजी नहीं हैं। रिश्ता तोड़ने पर प्रेमी ने किया हमला पीड़िता ने बताया कि इस स्थिति में उसने आरोपी से रिश्ता तोड़ दिया था और दूसरा रिश्ता तलाशना शुरू कर दिया था। बुधवार को आरोपी इसी बात पर भड़क गया और फिर दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई। इस दौरान वह कुछ समझ पाती, उससे पहले ही आरोपी ने पहले उस पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। आरोपी का इससे भी मन नहीं भरा तो उसने पेट्रोल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया।
इससे वह बुरी तरह से झुलस गई। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया और 108 एंबुलेंस बुलाकर उसे रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक भी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Next Story