
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत का माहौल है। ऐसे में लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। आपको बता दें कि दो दिन पहले तेंदुए के हमले में एक महिला की मौत हो गई थी।मिली जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग के बांसबाड़ा-जलाई मोटर मार्ग पर तेंदुआ घूमता हुआ देखा गया है। इसकी सूचना पर क्षेत्र में लोगों में दहशत का माहौल है। दरअसल, दो दिन पहले विकासखंड जखोली के अंतर्गत ग्राम देवाल में खूंखार तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर दिया था। इस दौरान तेंदुए के हमले से महिला की दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं, इस घटना के बाद लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को मारने की मांग की थी।
घटना की सूचना मिलते ही उप प्रभागीय वनाधिकारी जखोली और रुद्रप्रयाग उप वन प्रभाग और समस्त वन क्षेत्राधिकारी रुद्रप्रयाग समेत टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि पिछले तीन महीने से क्षेत्र में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। इस पर अधिकारी ने बताया कि गांव के आसपास टोह ली जा रही है। इसके अलावा तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की अनुमति मांगी गई है।
TagsUttarakhandरोडतेंदुआUttarakhandRoadLeopardजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





